फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से मौसम हुआ सुहावना

Sat, 23 May 2015 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार शाम को जिले में मौसम ने एक बार फिर करवट ली। आसमान में बादल छाने के साथ हल्की बूंदाबांदी ने लोगों को गर्मी से राहत पहुंचाई। खुशगवार हुआ यह मौसम मैदानी इलाकों की तपती गर्मी से यहां पहुंच रहे तीर्थयात्रियों को खूब भा रहा है।
विज्ञापन


वहीं यमुनोत्री हाईवे के खरादी में दो पेड़ गिरने से पौने पांच बजे से पौने आठ बजे तक हाईवे बाधित रहा। साथ ही बिजली लाइन क्षतिग्रस्त होने से यमुनोत्रीघाटी में अंधेरा पसरा है।


बीते एक हफ्ते से जनपद में सूरज की तपिश बढ़ गई थी। दिन के समय जिला मुख्यालय क्षेत्र में पारा 35 डिग्री पार करने लगा था।

गंगोत्री में भी दिन में तापमान 25 डिग्री तक पहुंच रहा था। शनिवार शाम को आसमान में बादल छाने के साथ ही हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे तापमान में गिरावट आ गई है। शाम के समय जिला मुख्यालय पर तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें