फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: सिलक्यारा सुरंग के मलबे की डंपिंग पर विरोध, सुरक्षा उपायों पर उठे सवाल

Fri, 05 Dec 2025 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
सिलक्यारा सुरंग के मलबे की डंपिंग पर विरोध, सुरक्षा उपायों पर उठे सवाल
विज्ञापन

बड़कोट। नगर के वार्ड नंबर 6 और 7 के स्थानीय लोगों ने सिलक्यारा सुरंग के मलबे की डंपिंग का विरोध किया है। उनका आरोप है कि लाखों टन मलबा संवेदनशील स्थान उपराडीखड्ड के मुहाने पर जमा किया जा रहा है, जबकि सुरक्षात्मक कार्य मानकों के विपरीत और लीपापोती के रूप में किए जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि छोटे गोल पत्थरों से सुरक्षा उपाय करने का प्रयास भविष्य में बड़े खतरे का कारण बन सकता है, विशेषकर बरसात के दौरान आपदा की आशंका बढ़ जाएगी।



स्थानीय लोगों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से तत्काल हस्तक्षेप कर डंपिंग स्थल पर गुणवत्तापूर्ण सुरक्षा कार्य करवाने की मांग की है, ताकि नगरपालिका क्षेत्र और यमुना तटवर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को खतरे से बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगरपालिका अध्यक्ष विनोद डोभाल ने कहा कि डंपिंग ग्राउंड के विकास और सुरक्षा को गंभीरता से लिया जा रहा है और सुरंग निर्माण कार्य एजेंसी से मानकों के अनुरूप सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के लिए बातचीत की जाएगी।

वहीं एसडीएम बृजेश कुमार तिवारी ने चेतावनी दी कि मामले की जांच करवाई जाएगी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें