फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के करेंगे प्रयास: राजकुमार

Fri, 05 Dec 2025 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के करेंगे प्रयास: राजकुमार
विज्ञापन





पुरोला। उत्तराखंड बागवानी विकास परिषद के उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि बागवानी क्षेत्र में किसानों की आय बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित की जा रही हैं। सघन बागवानी के लिए 60 प्रतिशत अनुदान तथा सीए स्टोर के निर्माण पर 50 प्रतिशत अनुदान से किसानों को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने शुक्रवार को तहसील सभागार में पत्रकार वार्ता में कहा कि स्वास्थ्य कारणों से वे कुछ समय क्षेत्र से दूर रहे, लेकिन अब स्वस्थ हैं और पुरोला–यमुना घाटी के विकास के लिए पहले से ज्यादा प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं। पूर्व विधायक ने कहा कि कुछ लोग भ्रांति फैला रहे हैं कि उनके कार्यकाल में विकास नहीं हुआ, जबकि सच यह है कि 2017 से 2021 के बीच क्षेत्र में व्यापक सड़क व पुल निर्माण कार्य स्वीकृत और गतिमान हुए। जिससे दूरस्थ गांवों के लिए संपर्क सुविधा बेहतर हुई है और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति मिली है। पत्रकार वार्ता में जगमोहन पंवार, मोहब्बत नेगी, अमीचंद शाह, सुभाष नेगी, स्वेता, एलम, बद्री प्रसाद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें