फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा नदी में फैल रहे प्रदूषण की हो रोकथाम

विज्ञापन
विज्ञापन
टाटा ट्रस्ट, नेशनल जियोग्राफी, भारतीय वन्यजीव संस्थान और आईआईटी खड़गपुर की ओर से चलाए जा रहे ‘गंगा एक्सपीडिशन- सी टू सोर्स’ के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया। हिमोत्थान संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में गंगा नदी में फैल रहे प्रदूषण व उसके रोकथाम को लेकर चर्चा की।
विज्ञापन

तेखला क्षेत्र स्थित होटल में आयोजित कार्यशाला में नेशनल जियोग्राफी की को-लीडर जेना जैमबैक ने सभी को गंगा एक्सपीडिशन- सी टू सोर्स अभियान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आज गंगा जैसी दुनिया की कई प्रमुख नदियों में प्लास्टिक, सीवर आदि प्रदूषण की मात्रा लगातार बढ़ती जा रही है। डब्लूआईआई के डॉ. नवीन कुमार ने भी नदियों आदि स्थानों पर गिरने वाले कूड़े के पर्यावरणीय दुष्प्रभावों तथा उससे निपटने के तरीकों की जानकारी दी। उन्होंने सभी लोगों से इस मोबाइल एप के जरिए नदियों व अन्य किसी स्थान पर गिराए जा रहे कूड़े की तस्वीर खींचकर अपलोड करने की अपील की। इस मौके पर कार्यक्रम निदेशक टेलर मेंडलीन, यात्रा निदेशक सांद्रा एल्विन, हिमोत्थान संस्था के टीम लीडर शशि भूषण उनियाल, वरिष्ठ समन्वयक सुमित्रा चौहान, रिलायंस फाउंडेशन के कमलेश गुरुरानी, जाड़ी संस्था के द्वारिका सेमवाल, अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के संजय सेमवाल, एसबीएमए संस्था के अजय पंवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें