फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक सहायता के लिए लाभार्थियों की सूची तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से किए गए आर्थिक पैकेज की घोषणा के लिए परिवहन विभाग ने लाभार्थियों की सूची तैयार कर ली है, जिसे शासन को भेजा जाएगा। इन लाभार्थियों को छह माह तक प्रतिमाह दो हजार की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

बीते 18 जुलाई को उत्तरकाशी के मांडो व ककंराड़ी क्षेत्र में बादल फटने से आई आपदा में मां बेटी सहित चार लोगों की मौत हो गई थी। आपदा के कुछ दिन बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया था। इसके बाद पत्रकारों से वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने चारधाम यात्रा व पर्यटन कारोबार से जुड़े कारोबारियों के लिए 200 करोड़ के आर्थिक पैकेज की घोषणा की थी। इसमें परिवहन क्षेत्र से जुड़ेे कारोबारी भी शामिल थे। जनपद के परिवहन विभाग ने आर्थिक सहायता के लिए जनपद के 735 चालकों, 14 परिचालकों व 4 हेल्परों को सूचीबद्ध किया है, जिन्हें छह माह तक प्रतिमाह दो हजार की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। एआरटीओ प्रवर्तन जितेंद्र ने बताया कि जिनका लाइसेंस उत्तरकाशी जनपद से बना है। उन्हें ही सूचीबद्ध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें