उत्तरकाशी के पाटा गांव में आयोजित क्रिकेट टूनार्मेट के विजेता टीम के साथ मुख्यतिथि। संवाद
विजेता टीम को 31 और उप विजेता को 21 हजार की धनराशि देकर किया गया सम्मानित
उत्तरकाशी। पाटा गांव में आयोजित पोखू वीर देवता क्रिकेट चैंपियन ट्रॉफी गोल्ड स्टार के नाम रहा। विजेता और उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्राफी और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
भटवाड़ी ब्लॉक के पाटा गांव में बीते सात दिन से पोखू वीर देवता क्रिकेट चैंपियन ट्रॉफी का आयोजन किया जा रहा था। रविवार को क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला ओल्ड स्टार और गोल्ड स्टार बीच खेला गया। गोल्ड स्टार की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। ओल्ड स्टार की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 82 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए गोल्ड स्टार की टीम ने आठ ओवर में ही ट्राफी अपने नाम कर ली।
फाइनल मैच के बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रवीन चौहान को मैन ऑफ द मैच दिया गया। पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द सीरीज गौतम चौहान रहे। समापन पर मुख्य अतिथि महिला मंगल दल की अध्यक्ष सवित्री देवी ने विजेता टीम को 31 हजार की धनराशि के साथ ट्रॉफी भेंट की। उप विजेता टीम को 21 हजार के साथ ही ट्रॉफी प्रदान की गई। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चौहान, पूर्व पालिका सभासद देवेंद्र सिंह चौहान, नागेंद्र चौहान, जसपाल चौहान, खुशपाल चौहान, धर्मेंद्र चौहान, नरेश नैथानी मौजूद रहे।