फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कवियों ने बताई पहाड़ की सुंदरता

Thu, 10 Nov 2016 10:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार रात को पालिका सभागार में मां राजराजेश्वरी कुटेटी कला संगम के सौजन्य से सांस्कृतिक एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। डा. रामचंद्र उनियाल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महिला आयोग की उपाध्यक्ष प्रभावती गौड़ रहीं।
विज्ञापन


कवि सम्मेलन में कवियत्री गीता गैरोला ने गंगा तै स्वच्छ रखयाला, श्री बांके बिहारी जी ने पूथेली बंडी उढ़ेली, माधव शास्त्री ने मेरू गढ़वाल सबसी सुंदर, पंच प्रयाग स्वर्ग यख, प्रदीप सौंदाल ने हम उत्तराखंडी छ, आरती नौटियाल ने मेरू हिमालय, मेरू हिमवंत देश, मोहम्मद अंसारी ने विश्व की पहचान देता मेरा उत्तरांचल आदि की प्रस्तुति देकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

इस मौके पर वरिष्ठ नागरिक हरि सिंह राणा, ब्लाक प्रमुख भटवाड़ी चंदन सिंह पंवार, मंडल महामंत्री भाजपा चंदन सिंह राणा, कुटेटी कला संगम के अध्यक्ष वीपी बलूनी आदि मौजूद थे। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें