फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिसलकर गिरने से तीर्थयात्री की मौत

Tue, 07 Jun 2016 09:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनोत्री धाम की यात्रा कर लौटते समय एक बुजुर्ग तीर्थयात्री की पाली गाड के पास पैर फिसलकर गिरने से मौत हो गई। बादिया मध्यप्रदेश निवासी बारे लाल (72) परिवार के साथ यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए थे। यमुनोत्री की यात्रा कर लौटते समय वे मंगलवार की रात पालीगाड स्थित एक होटल में ठहरे थे।
विज्ञापन


बुधवार सुबह पैर फिसलने के कारण वे सड़क किनारे नाली में जा गिरे। इस दौरान सिर जमीन पर टकराने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा कर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें