फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरस तस्करी में साधु को दस साल की कैद

Tue, 07 Jun 2016 09:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
विज्ञापन
सजा - फोटो : Demo
विज्ञापन
जिला सत्र न्यायालय ने चरस तस्करी के डेढ़ साल पुराने मामले में एक साधू को दस साल का कठोर कारावास और एक लाख रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। बता दें कि 20 नवंबर 2014 को पुलिस ने तेखला के पास निरंजनी अखाड़ा हरिद्वार के साधू दिगंबर अमित पुरी को एक किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस ने मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन


मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी हुकम सिंह रावत ने विधि विज्ञान प्रयोगशाला की रिपोर्ट के साथ ही 11 गवाह परीक्षित करवाए। मंगलवार को जिला सत्र न्यायाधीश जीएस धर्मसक्तु ने अपराध की पुष्टि होने पर आरोपी अमित पुरी को दस साल के कठोर कारावास और एक लाख रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई। जुर्माना अदा नहीं करने पर न्यायालय ने एक साल अतिरिक्त कारावास के आदेश दिए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें