फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगोरी में चौपाल लगाकर विधायक ने सुनीं समस्याएं

Sun, 14 Feb 2016 09:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत संसदीय सचिव गंगोत्री विधायक विजयपाल सजवाण ने गंगोरी में चौपाल लगाकर जनता की समस्याएं सुनीं। विधायक ने संग्राली पेयजल योजना की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए तथा गंगोरी में खेतों की सिंचाई के लिए लिफ्ट सिंचाई योजना की घोषणा की।
विज्ञापन


गंगोरी में हुई चौपाल में 36  शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

 पाटा, संग्राली, बग्यालगांव के लिए पेयजल निगम द्वारा बनाई जा रही पेयजल योजना में गड़बड़ी की शिकायत और इस संबंध में पूर्व में अमर उजाला में  प्रकाशित खबर को संज्ञान में लेते हुए विधायक ने योजना की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए। उन्होंने पेयजल निगम के ईई के चौपाल में नहीं पहुंचने पर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए।

प्रभारी डीएम सीडीओ जीएस रावत ने बताया कि चौपाल में दर्ज  शिकायतों का समय पर निस्तारण नहीं करने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

 इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष नत्थीलाल शाह, शहर कांग्रेस अध्यक्ष सविता भट्ट, विजय सेमवाल, सुदर्शन चौहान, मीना नौटियाल,  हरि सिंह राणा, पवन सेमवाल, दिग्विजय नेगी, सुनील राणा, मुख्य कृषि अधिकारी महिधर तोमर, जिला उद्यान अधिकारी नरेंद्र यादव, समाज कल्याण अधिकारी मदन  लाल, तहसीलदार भटवाड़ी मुकेश रमोला, गोपाल राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें