फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: आम रास्ते पर बिजली का पोल खड़ा करने पर लोगों ने जताया विरोध

Thu, 11 Dec 2025 07:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
उत्तरकाशी के लदाड़ी वार्ड नंबर नौ में गंगानगर के पास आम रास्ते पर लगा बिजली का पोल। संवाद
विज्ञापन
उत्तरकाशी। लदाड़ी वार्ड नंबर नौ में गंगानगर के पास ऊर्जा निगम ने रास्ते के बीच में पोल खड़ा कर दिया जिससे लोगों को खतरा बना है। वार्ड के लोगों ने इस संबंध में डीएम को पत्र लिखकर जल्द ही बिजली का पोल हटाने की मांग की। साथ ही मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

लदाड़ी वार्ड के कृष्णा राणा, विक्रम रावत, जयेंद्र नौटियाल, रघुवीर गुसाईं, विनोद गुसाईं, सागर प्रसाद बिजल्वाण, विजय बिजल्वाण, मुकेश भट्ट, रमेश, दिनेश आदि ने बताया कि गंगानगर के पास आम रास्ते पर बिजली का पोल खड़ा कर दिया जिससे आम लोगों के लिए खतरा बना हुआ है। इससे सबसे ज्यादा दिक्कतें स्कूली बच्चों को होती है जिससे अभिभावकों को बच्चों कि चिंता बनी रहती है। बिजली के पोल से हाईटेंशन लाइन जा रही है जिससे कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में कई बार ऊर्जा निगम को लिखित और मौखिक रूप से भी अवगत कराया गया है लेकिन समस्या जस की तस बनी है। उन्होंने जल्द ही बिजली के पोल को हटाने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें