फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छाड़ा के लोगों को नहीं मिल रहा पीने का पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
कई महीनों से पेयजल आपूर्ति ठप होने से गुस्साए छाड़ा गांव के ग्रामीणों ने सोमवार को प्रदर्शन कर जल संस्थान के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा। वहीं कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के यमुना घाटी के जिला अध्यक्ष प्रकाश कुमार ने तहसील परिसर में आमरण अनशन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

पुरोला ब्लॉक के छाड़ा गांव में पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से कई माह से पेयजल संकट बना हुआ है। ग्रामीणों को कई किमी दूर से पानी ढोना पड़ रहा है। इस संबंध में कई बार विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया गया लेकिन पेयजल आपूर्ति सुचारु नहीं हो पाई। सोमवार को ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ प्रदर्शन कर जल संस्थान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा। इधर, इस मामले को लेकर छाड़ा गांव निवासी कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के यमुना घाटी के जिला अध्यक्ष प्रकाश कुमार डबराल ने तहसील परिसर में बेमियादी आमरण अनशन शुरू कर दिया है। प्रदर्शन में अमित कुमार, रतन लाल, मुकेश डबराल, मुकेश कुमार, कुंदन लाल, शीशपाल, तारी देवी, खजानी दावी, आशा देवी, लक्ष्मी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें