फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवासी बेरोजगारों के लंबित ऋण आवेदन पर काम करें बैंक

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम मयूर दीक्षित ने प्रवासी बेरोजगारों को रोजगार के साधन उपलब्ध कराने के लिए बैंकों से लंबित ऋण आवेदनों का तेजी से निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जनपद का अग्रिम ऋण जमा अनुपात बढ़ाने के लिए प्लान तैयार करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

सोमवार को जिला कार्यालय सभागार में जिला परामर्शदात्री समिति एवं जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति की बैठक हुई, जिसमें डीएम मयूर दीक्षित ने बैंकों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सौर एवं पिरूल से विद्युत उत्पादन को लेकर बैंकों को भेजे गए लाभार्थियों के आवेदनों पर ऋण वितरण में तेजी लाने, जिन लाभार्थियों की बैंक संबंधी औपचारिकताएं पूर्ण नहीं हो, उन्हें समय रहते अवगत कराने, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की समीक्षा कर लंबित सात आवेदनों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि विभागों द्वारा जो आवेदन बैंक में भेजे गए उन्हें तेजी के साथ निस्तारण करना सुनिश्चित करें। बैठक में सीडीओ गौरव कुमार, सीएओ गोपाल भंडारी, परियोजना अधिकारी उरेड़ा वंदना, एलडीएम ललित सेमवाल, चीफ मैनेजर आरएसीसी बीएस तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें