स्थानीय हितों को देखते हुए यमुनोत्री क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों ने आगामी यात्रा सीजन में जानकीचट्टी-यमुनोत्री कुली एजेंसी का आवंटन पूर्व की भांति लॉटरी के माध्यम से करने की मांग की है।
बीते दिनों हनुमानचट्टी में हुई स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों की बैठक में जानकीचट्टी-यमुनोत्री कुली एजेंसी के आवंटन पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि बीते कुछ सालों से जिला पंचायत अपनी जेब भरने के लिए ठेका व्यवस्था पर कुली एजेंसी का आवंटन कर रही है। साथ ही यात्रा मार्ग पर अव्यवस्थाएं पैदा होने से तीर्थयात्रियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बैठक में कुथनौर की जिला पंचायत सदस्य कुसुमबाला, मनवीर रावत, ममलेश सिंह, रोशनी राणा, चंदन सिंह पंवार, राजकुमार, दिनेश, भजन सिंह, श्याम लाल, विजय सिंह आदि मौजूद रहे।