फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: मैं पहाड़न, मेरा झुमका पहाड़ी...गीत पर स्वेता के साथ झूमे लोग

विज्ञापन
नौगांव में आयोजित कृषि महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देती स्वेता महरा। संवाद
विज्ञापन
कृषि महोत्सव एवं विकास मेले का उत्तराखंड बागवानी बोर्ड के उपाध्यक्ष ने किया उद्घाटन
विज्ञापन

नौगांव (उत्तरकाशी)। पारंपरिक लोक नृत्य और ढोल-दमाऊं की थाप पर नौगांव में दो दिवसीय रवाईं कृषि महोत्सव एवं विकास मेला शुरू हो गया। महोत्सव के पहले दिन स्वेता महरा ने ‘मैं पहाड़न मेरु झुमका पहाड़ी’ गीत पर नृत्य किया।
मुख्य अतिथि उत्तराखंड बागवानी बोर्ड के उपाध्यक्ष राजकुमार ने महोत्सव का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि रवाईं घाटी की कृषि और बागवानी के क्षेत्र में विशिष्ट पहचान है। अब बागवानी के क्षेत्र में उत्तराखंड को सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाना उनकी प्राथमिकता है। कृषि, बागवानी और उद्यानी के क्षेत्र में राज्य के अंतर्गत स्वरोजगार देेने की सबसे अधिक संभावनाएं है। कृषि बागवानी के क्षेत्र में नया करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही इसके परिणाम जनता को देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महोत्सव में स्वेता माहरा की प्रस्तुति ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर किया। उन्होंने फूरकी बांद, क्रीम पाउडर सहित कई गीतों पर प्रस्तुति दी। स्थानीय कलाकार राज सावन, विजयपाल सिंह, प्रदीप मस्ताना, सुमन शाह व अनिल राणा ने भी प्रस्तुति दी। इस मौके पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष शशि मोहन राणा, श्याम डोभाल, संदीप असवाल, जगदीश असवाल, अजवीन पंवार, राजेश रावत, डॉ. भान सिंह नेगी, विजयपाल सिंह, विजय सिंह, आनंदी राणा, अमिता परमार, मीना रावत उपस्थित रहे। संचालन कुलदीप चौहान ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें