फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: वन-वे व्यवस्था से थमा जाम, गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे पर पुलिस ने संभाली कमान

Mon, 20 Apr 2026 06:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
भूस्खलन और संकरे मोड़ों पर ट्रैफिक सुचारू रखने के लिए तैनात रहेगी पुलिस
विज्ञापन

उत्तरकाशी। गंगोत्री-यमुनोत्री यात्रा रूट पर पुलिस ने वन-वे व्यवस्था से वाहनों की आवाजाही को सुचारू रखा है। गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे पर बढ़ते दबाव को देखते हुए संकरे हिस्सों पर वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था से जाम जैसी स्थिति से निपटा जा रहा है। सोमवार को कुछ स्थानों पर वन-वे व्यवस्था के बीच हल्की जाम की स्थिति भी रही। हाईवे के संवेदनशील और भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति से निपटने के लिए तैनात जवानों ने मुस्तैदी के साथ जाम को जल्दी खोलकर आवागमन को जारी रखा।
पुलिस उपाधीक्षक जनक सिंह पंवार ने सोमवार को गंगोत्री यात्रा रूट पर पुलिस ड्यूटियों को चेक कर व्यवस्थित यातायात के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे पर मातली, बड़ेथी, रतूड़ीसेरा, डुंडा, नालूपानी, धरासू बैंड, नगुण, कल्याणी ब्रह्मखाल, शिवगुफा, सिलक्यारा, ग्योनोटी, रॉडी टॉप आदि स्थानों पर प्वाइंट टू प्वाइंट पुलिस तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्यूटी पर तैनात जवानों को हर समय अलर्ट रहकर जाम जैसी स्थिति से निपटने को कहा गया है। पुलिस की ओर से फिलहाल गंगोत्री यात्रा रूट पर गंगनानी से सोनगाड और सोनगाड से सुक्की टॉप झाला तक करीब 25 किमी संकरे हिस्से में वन-वे व्यवस्था लागू की गई है जबकि यमुनोत्री यात्रा रूट पर पाली गाड से जानकीचट्टी के बीच करीब 20 किमी संकरे हिस्से में वन-वे व्यवस्था से वाहनों को आने जाने दिया जा रहा है। ब्रह्मखाल शिवगुफा के पास रुकने व दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को व्यवस्थित एवं कतारबद्ध तरीके से दर्शन करवाया जा रहा है। वहां पर वाहनों को सही तरीके से पार्क करवाने व निर्बाध ट्रैफिक संचालन के लिए पर्याप्त बल तैनात किया गया है। निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक धरासू मनोज असवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें