फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: धराली के आपदा प्रभावितों को मिलीं दुकानें

Mon, 20 Apr 2026 06:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
लॉटरी से किया गया आवंटन, यात्रा सीजन में मिलेगा रोजगार
विज्ञापन

उत्तरकाशी। जिला प्रशासन की ओर से आपदा प्रभावित धराली गांव के दस लोगों को बाढ़ संभावित क्षेत्र हर्षिल तेलगाड़ के समीप दुकानें आवंटित की है। ग्रामोत्थान योजना के तहत लाॅटरी सिस्टम से यह दुकानें वितरित की गई। इससे आपदा प्रभावित लोगों को चारधाम यात्रा के दौरान रोजगार मिल पाएगा। हालांकि जिस स्थान पर यह स्थापित की जा रही है वहां पर तेलगाड़ नदी के साथ ही भागीरथी नदी में बनी झील के जलस्तर का बढ़ने का खतरा बना है।
जिलाधिकारी के निर्देश पर ग्रामोत्थान योजना के तहत करीब 17 लाख की लागत से बीस दुकानें खरीदी हैं। इसमें दस का संचालन हीना बैरियर में किया जाएगा। साथ ही अन्य दस का संचालन आपदा प्रभावित धराली गांव के लोग करेंगे। धराली के प्रधान अजय नेगी ने बताया कि प्रशासन की ओर से गांव से दस लोगों के नाम मांगे गए थे। उसके बाद ग्राम पंचायत की ओर से अगस्त में आई आपदा के कारण मलबे में दब गए 39 होटलों के संचालकों की सूची तैयार की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद लॉटरी के माध्यम से दस लोगों का चयन किया गया। इसके बाद प्रशासन की ओर से हर्षिल में तेलगाड़ के समीप वे साइड क्यूसेक पहुुंचा दिए गए हैं। वहां पर स्थान जिलाधिकारी की ओर से तय किया गया है। इससे आपदा प्रभावित लोगों को चारधाम यात्रा के दौरान रोजगार की एक उम्मीद जगी है। हालांकि वहां पर बरसात में तेलगाड़ सहित भागीरथी नदी में बनी झील का जलस्तर बढ़ने का खतरा बना हुआ है। रीप के परियोजना प्रबंधक कपिल उपाध्याय ने कहा कि एक दो दिन के भीतर जिलाधिकारी इन दुकानों का चारधाम यात्रा के लिए शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें