फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ हजार लाभार्थियों को मिली आवास योजना की पहली किस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत व डीएम मयूर दीक्षित ने प्रधानमंत्री आवास योजना में चयनित लाभार्थियों को आवास निर्माण की पहली किस्त सौंपी। जनपद में इस योजना के तहत साढ़े चार हजार लाभार्थियों का चयन हुआ है। इसमें से करीब डेढ़ हजार लाभार्थियों को आवास निर्माण के लिए पहली किस्त जारी की गई।
विज्ञापन

शनिवार को जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत व डीएम मयूर दीक्षित ने भटवाड़ी, डुंडा व चिन्यालीसौड़ के चयनित लाभार्थियों को योजना की किस्त जारी की। विधायक रावत ने कहा कि देश की महिलाओं के हित में अनेक सकारात्मक फैसले लिए गए हैं। आवास विहीन परिवारों को आवास देकर लाभान्वित किया गया है। पहली किस्त पाने वालों में भटवाड़ी की सीता, सुषमा, सुरभादेवी, चिन्यालीसौड़ की मंजू, नीलम, आरती , डुंडा की आरती, सरिता, अंसा देवी, रामदेई शामिल हैं। उधर, यमुनावैली में खंड विकास अधिकारी पुरोला की ओर से प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख भटवाड़ी विनीता रावत, डुंडा शैलेंद्र कोहली, सीडीओ गौरव कुमार, जिला विकास अधिकारी विमल कुमार मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें