फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब नटीण गांव से भी जा सकेंगे दयारा बुग्याल

विज्ञापन
विज्ञापन
रैथल व बार्सू के अलावा पर्यटक अब नटीण गांव से भी दयारा बुग्याल जा सकेंगे। कृषि पर्यटन व होम स्टे के अवसर विकसित कर नटीण गांव को मॉडल गांव के रूप मेें तैयार किया जा रहा है। कोविड संक्रमण के चलते प्रभावित पर्यटन गांवों में आधार भूत सुविधाएं दुरुस्त किए जाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है।
विज्ञापन

मंगलवार की देर शाम को नटीण गांव में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने रात्रि चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्या सुनीं। इस दौरान ग्रामीणों ने गांव में पेयजल व्यवस्था सुचारु करने, मंदिर परिसर की सुरक्षा दीवार लगाने, गांव के बीच बरसाती नाले में सुरक्षात्मक कार्य कराने एवं विद्युत आपूर्ति सुचारु रखने की मांग की। जिलाधिकारी ने किसानों को पारंपरिक खेती के अलावा जैविक खेती व नकदी फसलों के उत्पादन पर भी जोर देने को कहा, जिससे ग्रामीणों की आजीविका के साथ आर्थिकी भी मजबूत हो सके। जिलाधिकारी ने कहा कि नटीण गांव में निर्माणाधीन हेलीपैड के अस्तित्व में आने से भविष्य में यहां और अधिक टूरिस्ट बढ़ने की संभावनाएं हैं। उन्होंने जिला पर्यटन विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि गांव को होम स्टे योजना से जोड़ा जाए। इस दौरान डीएम ने उद्योग विभाग से लाभान्वित उद्यमी राजकेंद्र के होम स्टे का भी उद्घाटन किया। इस दौरान खंड विकास अधिकारी भटवाड़ी दिनेश चंद्र जोशी, पूर्व प्रधान वीरेंद्र सिंह रावत, विजय रावत, कमला देवी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें