फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढो कर लाना पड़ रहा गैस सिलेंडर

Fri, 19 Feb 2016 09:42 PM IST
पुरोला
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र पंचायत की बैठक में कुमोला नौरी मोटर मार्ग को परिवहन विभाग द्वारा भारी वाहनों की अनुमति न देने से गैस आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इस पर सदस्यों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि यहां के ग्रामीणों को आज भी पीठ पर सिलेंडर ढोना पड़ता है। एसडीएम केके सिंह ने एआरटीओ को शीघ्र इसमें कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख शारदा राणा की अध्यक्षता में आयोजित क्षेत्र पंचायत की बैठक में सदस्य सुलोचना नौडियाल ने कहा कि कुमोला नौरी मोटर मार्ग परिवहन विभाग द्वारा भारी वाहनों की अनुमति न होने से इस क्षेत्र के ग्रामीण गैस सिलेंडर पीठ पर ढोते हैं। उन्होंने क्षेत्र पंचायत बैठक का एजेंडा भी न मिलने पर रोष जताया। नेत्री के प्रधान नेपाल ने कहा कि लोनिवि बीस वर्ष में डेढ़ किमी मोटर मार्ग का निर्माण नहीं कर पाया। विभाग 500 मीटर मार्ग बना कर इतिश्री कर ली। इससे ग्रामीण आज भी अपनी नगदी फसल मोटर मार्ग तक पीठ पर ढो रहे है।

मोटर मार्ग और नहराें के पानी का मुद्दा भी उठाया
महर गांव के प्रधान जगदीश लाल ने मठ लमकोठी स्वीकृत मोटर मार्ग का निर्माण कराने की मांग की। सदस्यों ने क्षेत्र की अधिकांश सिंचाई नहरों पर पानी न चलने का मामला भी उठाया। क्षेत्र पंचायत सदस्य शीला रावत ने कहा कि खलाड़ी नहर पर लीकेज होने के कारण पानी नहीं चल रहा है। सदस्यों ने गत चार वर्ष से निर्माणाधीन प्राथमिक विद्यालय खलाड़ी एवं जूनियर हाई डिंगाड़ी का भवन निर्माण अभी तक पूरा न होने पर रोष जताया। सदन में केंद्र एवं उत्तर प्रदेश की भांति पिछड़ा वर्ग का आरक्षण 27 प्रतिशत करने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। बैठक में वन निगम के किसी प्रतिनिधि के सदन में उपस्थित न होने पर निंदा प्रस्ताव पारित किया। इस मौके पर खंड किवास अधिकारी एएस कुमांई, सतेंद्र राणा, कनिष्ठ उप प्रमुख किशन सिंह और आईडी नौटियाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें