फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: नितिन व निमिशा दौड़े सबसे तेज

Tue, 24 Mar 2026 04:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला खेल विभाग की ओर से मनेरा में किया गया मैराथन का आयोजन
विज्ञापन

उत्तरकाशी। सरकार का चार साल का कार्यकाल पूरा होने पर जिला खेल विभाग की ओर से मनेरा खेल मैदान में बालक व बालिका वर्ग की मैराथन का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुल 65 धावकों ने भाग लिया। मैराथन का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया।

दौड़ मनेरा स्टेडियम से शुरू होकर बड़ेथी बाइपास होते हुए पुनः स्टेडियम में ही समाप्त हुई। बालक वर्ग की मैराथन में नितिन कलूड़ा प्रथम, प्रवेन्द्र द्वितीय, नितिन रमोला तृतीय, अखिलेश चतुर्थ, अंशुमान बहुगुणा पंचम और जयराज सिंह षष्ठम रहे। बालिका वर्ग में निमिशा रावत प्रथम, ताशिका अधिकारी द्वितीय, सौम्या तृतीय, लिपाक्षी रावत चतुर्थ, लवली पंचम और आरती षष्ठम रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य विकास अधिकारी ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर जिला क्रीड़ाधिकारी बबीता बिष्ट, स्वजल पर्यावरण विशेषज्ञ प्रताप मटूड़ा, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी प्रवेश पैन्यूली उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें