फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेटबॉल चैंपियनशिप : उत्तरकाशी व ऊधमसिंह नगर बना विजेता

Tue, 09 Jun 2026 06:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
जूनियर बालक वर्ग में हरिद्वार और बालिका वर्ग में देहरादून बना उपविजेता
विज्ञापन

उत्तरकाशी। पीएमश्री राजकीय आदर्श कीर्ति इंटर कॉलेज में आयोजित प्रथम उत्तराखंड राज्य जूनियर फास्ट-5 नेटबॉल चैंपियनशिप का समापन हो गया। प्रतियोगिता के जूनियर बालक वर्ग में उत्तरकाशी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर खिताब अपने नाम किया जबकि हरिद्वार को रजत और रुद्रप्रयाग को कांस्य पदक मिला। बालिका वर्ग में ऊधमसिंह नगर जीता, देहरादून उपविजेता रहा और उत्तरकाशी को कांस्य पदक प्राप्त हुआ।
समापन पर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक क्षमता बढ़ाते हैं बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का भी विकास करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर उत्तराखंड का नाम रोशन करने का आह्वान किया और आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन

आयोजन उत्तरकाशी नेटबॉल एसोसिएशन एवं उत्तराखंड नेटबॉल स्पोर्ट्स प्रमोशन एसोसिएशन के सहयोग से किया गया, जिसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों के खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और खेल प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री युवा मोर्चा भाजपा मुलायम सिंह, युवा कल्याण अधिकारी विजय प्रताप भंडारी, एसोसिएशन अध्यक्ष विजय सिंह चौहान, सुरेन्द्र सिंह, विकास सेमवाल, कनकपाल मटूड़ा सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें