उत्तरकाशी। चारधाम विकास परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सूरतराम नौटियाल ने प्रदेश में चल रही शीतकालीन यात्रा पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि धरातल पर किसी भी प्रकार का असर और तैयारी देखने को नहीं मिल रही है।
चारधाम विकास परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार ने शीतकालीन यात्रा शुरू की है लेकिन धरातल पर उसकी किसी प्रकार की तैयारी नहीं दिख रही है। किसी की भी जिम्मेदारी तय नहीं की गई है। मुख्यमंत्री को मंत्रियों, विधायकों और उच्च अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करनी चाहिए थी। साथ ही ऋषिकेश से शीतकालीन यात्रियों को हरी झंडी दिखाकर शीतकालीन प्रवास के लिए रवाना किया जाना चाहिए थे। अगर प्रचार-प्रसार सही तरीके से होता तो देश विदेश का यात्री शीतकालीन यात्रा के साथ हमारी लोकसंस्कृति से भी रूबरू होता। संवाद