फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनोत्री हाई वे पर बड़े वाहनों की आवाजाही हुई शुरु

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनोत्री हाईवे पर बड़े वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी गई है। हाईवे पर राणाचट्टी के समीप दीवार धंसने से मार्ग संकरा होने पर बड़े वाहनों की आवाजाही बंद की गई थी। सोमवार सुबह से यहां विधिवत बड़े वाहनों का संचालन शुरू हो गया है।
विज्ञापन

बीते 18 मई शाम को यमुनोत्री हाईवे पर राणाचट्टी के समीप हाईवे की दीवार धंस गई थी, जिससे हाईवे का करीब 15 मीटर हिस्सा धंस गया था। दीवार धंसने से मार्ग संकरा होने पर यहां बड़े वाहनों की आवाजाही बंद हो गई थी। वहीं छोटे वाहन भी जोखिम में आवाजाही कर रहे थे। करीब तीन दिनों की कड़ी मशक्कत के बाद एनएच ने यहां पहाड़ी को काटकर व सुरक्षा दीवार बना कर किसी तरह हाईवे को बड़े वाहनों के चलने लायक बनाया।
रविवार शाम को एनएच खंड ने बड़े वाहनों की आवाजाही का ट्रायल किया था। सोमवार सुबह से अब विधिवत रूप से यहां बड़े वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी गई, जिससे प्रशासन के साथ ही यात्रियों ने भी राहत की सांस ली है। एनएच ने स्थाई पुश्ते का निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया है। एनएच के अधिशासी अभियंता राजेश पंत ने बताया कि यहां स्थाई पुश्ता निर्माण में करीब एक सप्ताह का समय लगेगा। रिटेनिंग दीवार निर्माण का कार्य जल्दी शुरू नहीं किए जाने पर एनएच ने ठेकेदार को बदल दिया है। बताया जा रहा है कि नए ठेकेदार ने रिटेनिंग दीवार निर्माण का कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

एसडीएम शालिनी नेगी ने बताया कि फिलहाल बड़े वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी गई है। रिटेनिंग वाल का कार्य भी शुरू कर दिया गया। बारिश होने से खतरा महसूस होने पर फिर बड़े वाहनों की आवाजाही बंद की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें