शहर क्षेत्र में नाबालिग बाइक पर ट्रिपलिंग के साथ सड़कों पर फर्राटे भर रहे हैं, लेकिन न तो पुलिस और न ही परिवहन विभाग कोई कार्रवाई कर रहा है। नाबालिग छात्र धड़ल्ले से यातायात नियमों की भी धज्जियां उड़ा रहे हैं। वहीं दोपहिया वाहनों में स्कूल पहुंच रहे छात्रों पर स्कूल प्रबंधन भी ध्यान नहीं दे रहा है।
शहर क्षेत्र में यातायात नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने में नाबालिग स्कूली छात्र-छात्राएं सबसे आगे हैं। सुबह व छुट्टी के समय नाबालिग बड़ी संख्या में दोपहिया वाहनों पर ट्रिपलिंग कर तेज गति से हाईवे व अन्य संपर्क मार्गों पर फर्राटा भरते देखे जा सकते हैं। यातायात नियमों की अनदेखी करने में जिम्मेदार पदों पर बैठे व्यक्तियों के बच्चे भी शामिल हैं, लेकिन न तो पुलिस प्रशासन और न ही परिवहन विभाग इन्हें रोक रहा है। वहीं स्कूल प्रबंधन भी नाबालिग छात्रों के दोपहिया वाहनों में स्कूल आने को लेकर गंभीर नहीं है।
- अभिभावक नाबालिग बच्चों को दोपहिया वाहन न दें। इस संबंध में अभिभावकों से भी बात जी जाएगी। स्कूल प्रबंधन से भी वार्ता की जाएगी। - राजेंद्र नाथ, यातायात निरीक्षक, उत्तरकाशी।