फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: हर्षिल घाटी में दिख रही प्रवासी पक्षी डेमोइसेल क्रेन

Mon, 02 Nov 2026 06:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
नदियों के किनारे कर रहे हैं विचरण, पर्यटकों को कर रहे हैं आकर्षित
विज्ञापन

उत्तरकाशी। हर्षिल घाटी में नदियों के किनारे इन दिनों प्रवासी पक्षी डेमोइसेल क्रेन का अच्छी संख्या में विचरण देखने को मिल रहा है। पक्षी कुछ दिन घाटी के आसपास विश्राम कर उसके बाद देश के राजस्थान व अन्य प्रदेशों के लिए रवाना होती है। नदियों के किनारे इनका विचरण व अन्य गतिविधियां पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
गंगोत्री रेंज अधिकारी यशवंत चौहान ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी हर्षिल और इसके आसपास के क्षेत्रों में डेमोइसेल क्रेन पक्षी दिख रहे हैं। भागीरथी नदी के किनारों पर सबसे अधिक देखने को मिल रहे हैं। उन्होंने बताया कि पक्षी हर वर्ष साइबेरिया सहित चीन आदि देशों में ठंड अधिक बढ़ने के बाद भारत के मैदानी इलाकों के राज्यों की ओर प्रवास करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान वे हिमालय की समुद्रतल से करीब 16 से 20 हजार फीट तक की ऊंचाई को पार करते हैं। इस दौरान ये लंबी दूरी तय करने के बाद हर्षिल घाटी में पानी और भोजन के लिए रुकते हैं। पक्षी करीब एक माह तक घाटी के आसपास प्रवास करते हैं। उसके बाद भोजन और पानी की आपूर्ति कर देश के मैदानी राज्यों के लिए रवाना होते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें