फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनीषा की शादी ने दिया समाज को संदेश

Sun, 16 Apr 2017 10:14 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उत्तरकाशी
विज्ञापन
चिन्यालीसौड़ में विवाह समाहरो करते गायत्री परिजन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जिले के चिन्यालीसौड़ ब्लॉक में एक ऐसा विवाह समारोह संपन्न हुआ, जिसने समाज को लीक से हटकर प्रेरणा देने का काम किया है। विवाह समारोह में एक तरफ जहां पूरी तरह से शराब को प्रतिबंधित किया गया था, वहीं निमंत्रण कार्ड पर बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ का संदेश भी दिया गया।
विज्ञापन


जीआईसी चिन्यालीसौड़ में अध्यापक किशोर सिंह धनाई की बिटिया मनीषा की शादी 14 अप्रैल को हुई, जिसमें शादी के निमंत्रण पत्र से लेकर विदाई समारोह में लीक से हटकर कार्य किए गए। शादी के कार्ड पर बाकायदा बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का संदेश दिया गया था। मेहंदी समारोह में शराब पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया गया था।

13 अप्रैल को मेहंदी समारोह का शुभारंभ गायत्री शक्तिपीठ नई टिहरी के उप जोन प्रभारी डा. वीएन जोशी एवं उनके साथ आए अन्य सदस्यों ने दीप प्रज्ज्वलित और विशेष हवन-यज्ञ के साथ किया। मेहंदी समारोह में शराब को दरकिनार करते हुए जूस पिलाया गया, जबकि आमंत्रित अतिथियों को प्रसाद व भोज वितरित कर एक-एक साहित्य की पुस्तकें दी गई। 15 अप्रैल को विदाई की बेला पर दुल्हन मनीषा ने एक आम का पौधा रोपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें