जनपद स्थापना की 56वीं वर्षगांठ पर मां रेणुका देवी मंदिर परिसर डुंडा में आयोजित तीन दिवसीय स्वास्थ्य जागरूकता, कृषि पर्यटन, संस्कृति एवं विकास मेले का शुभारंभ क्षेत्र की आराध्य देव डोलियों की उपस्थिति में विधायक विजयपाल सजवाण ने किया।
डुंडा देवीधार में मां रेणुका मंदिर प्रांगण में बुधवार को पर्यटन, संस्कृति एवं विकास मेले का शुभारंभ मां रेणुका, कचुडू देवता, नागराजा देवता, राजराजेश्वरी, चंदननाग, रेेणुका, खंडद्वारी देवता की डोली की उपस्थिति में विधायक विजयपाल सजवाण ने मेले का शुभारंभ किया।
उन्होंने कहा कि मेले हमारी संस्कृति के संवाहक है और धार्मिक एवं पौराणिक संस्कृति को जिंदा रखते हैं। इस मौके पर विकास जुड़े विभागों ने मेला स्टाल लगाकर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं जानकारी देकर लोगों से लाभ लेने की अपील की।
इस दौरान मेले में लोक गायक रजनीकांत सेमवाल ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों प्रस्तुतियां देकर मेले आए लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
इस मौके पर ब्लाक प्रमुख कनकपाल परमार, प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष गिरवीर परमार, जिलाध्यक्ष नत्थीलाल शाह, मीना नौटियाल, सविता भट्ट, पदम दत्त जोशी, गजेंद्र सिंह परमार, बचन लाल घलवान आदि मौजूद थे।