फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले में गिरने से किशोर की मौत

Wed, 24 Feb 2016 09:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी।
विज्ञापन
विज्ञापन
यहां आईटीआई कालोनी में आपदा के दौरान क्षतिग्रस्त दीवार का पुनर्निर्माण नहीं किया जाना एक किशोर की जान पर भारी पड़ गया। बुधवार को यहां खेल के दौरान एक किशोर कालोनी से लगे नाले में जा गिरा और गंभीर चोट आने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


आईआईटी कालोनी में रह रहे जल संस्थान कर्मी राधेश्यान सेमवाल का पुत्र कमलेश (14 वर्ष) बुधवार को स्कूल से छुट्टी होने के बाद करीब साढ़े तीन बजे कालोनी परिसर में साथियों के साथ खेल रहा था।

 इसी दौरान अचानक पैर फिसल जाने से वह कालोनी से लगे नाले में जा गिरा।

परिजन उसे 108 सेवा से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोर के पिता उत्तरकाशी जोशियाड़ा के रहने वाले हैं और बड़कोट में उत्तराखंड जल संस्थान कार्यालय में कार्यरत हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें