फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानदेय की मांग को लेकर मेट, बेलदारों का धरना जारी

Wed, 04 May 2016 09:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
विज्ञापन
ध्‍ारना जारी - फोटो : amarujala
विज्ञापन
राजमार्ग निर्माण खंड में कार्यरत मेट एवं बेलदारों को आठ माह से मानदेय भुगतान नहीं करने और बिना कारण हटाए जाने के विरोध में मेट बेलदार संघ का धरना आंदोलन तीसरे दिन भी जारी रहा। विभाग के मुख्य अभियंता ने ईई को दो दिन में अवशेष मानदेय भुगतान करने और काम में प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


बता दें कि बीते साल मार्च माह में राजमार्ग निर्माण खंड ने 42 बेलदार एवं मेटों को नियत वेतनमान पर काम पर रखा था। बीते आठ माह से उन्हें मानदेय नहीं दिया गया है। साथ ही बीते माह बिना बताए ही काम से हटा दिया गया।

मामले को गंभीरता से लेते हुए राजमार्ग खंड के मुख्य अभियंता हरिओम शर्मा ने अधिशासी अभियंता को दो दिन के भीतर मेट एवं बेलदारों को अवशेष मानदेय भुगतान करने और कार्य में इन्हें प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं। मेट बेलदार संघ के धीरजमणि नौटियाल, सुरेश असवाल आदि ने कहा कि मानदेय भुगतान नहीं होने और वापस काम पर रखे जाने तक धरना आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें