क्षेत्र के अड़हरा गांव में रविवार दोपहर एक अधेड़ ने फांसी लगाकर जान दे दी। आत्मघाती कदम उठाने की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।
अड़हरा (चौकीदार का पूरा) निवासी इंद्रपाल पासी (40) पुत्र रामप्रताप मजदूरी करके परिवार का खर्च चलाता था। वो किसी ईंट भट्ठे पर रहता था। कुछ दिन पहले ही घर आया था। शनिवार दोपहर घर के भीतर उसने रस्सी के सहारे धन्नी से लटककर फांसी लगा ली। कुछ देर बाद अधेड़ को फंदे पर लटकता देख परिजन चीख पड़े। शोर-शराबा सुन मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अधेड़ ने खुदकुशी क्यों की। इस बारे में परिवार वाले कुछ भी नहीं बता पा रहे हैं। मामले में करारी कोतवाली प्रभारी राकेश चंद्र शर्मा का कहना है कि फिलहाल किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिली तो रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी।