निरीक्षण के दौरान मिली कई अनियमितताएं, स्टेट हेड ने भेजी रिपोर्ट
उत्तरकाशी। जन सुविधा केंद्र के स्टेट हेड अश्विनी कुमार ने जनपद मुख्यालय के चार सीएससी केंद्रों की आईडी निरस्त करने के लिए उच्च स्तर पर रिपोर्ट भेजी गई है। उनके निरीक्षण के दौरान केंद्रों में कई प्रकार की अनियमितताएं पाई गई। साथ ही अन्य सभी केंद्र के संचालकों को निर्देशित किया गया है कि इनका संचालन आम जनता को लाभ देने के लिए किया जाता है। इसलिए किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जन सुविधा केंद्र के स्टेट हेड अश्विनी कुमार ने बीते मंगलवार और बुधवार को जनपद मुख्यालय सहित जोशियाड़ा, ज्ञानसू और आसपास के करीब 12 से 13 सीएससी केंद्रोंं का निरीक्षण किया। इस दौरान चार केंद्रों में बोर्ड सहित रेट लिस्ट और ग्राम स्तरीय उद्यमियों की ओर से अपने कार्यों में अनियमितताएं की गई थी। इस पर इन चारों जन सुविधा केंद्रों की आईडी के निरस्तीकरण के लिए उच्च स्तर पर रिपोर्ट भेजी गई।
इसके बाद सभी ग्रामीण स्तर उद्यमि की बैठक ली गई। उसमें उन्हें निर्देशित किया गया कि अपने केंद्र से नागरिकों को सिटीजन सेंट्रिक सर्विसेज अवश्य प्रदान करें। साथ ही केंद्रों में सीएससी बैनर, रेट लिस्ट, रजिस्टर रखें और किसी प्रकार का अतिरिक्त चार्ज न लें। बैठक में बताया कि सभी ग्राम स्तर उद्यमियों को पुलिस वेरिफिकेशन और केवाईसी करवाना आवश्यक है। इसलिए जो इन नियमों का पालन नहीं करेगा। जिला प्रबंधक संदीप उनियाल, प्रोजेक्ट मैनेजर पवन गैरोला और मुकेश आदि मौजूद रहे।