फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: संगठन को मजबूत करने पर हुई चर्चा

Wed, 07 Jan 2026 05:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। यमुनोत्री विधानसभा के ब्रह्मखाल में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह रावत, नव मनोनित ओबीसी कांग्रेस मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेंद्र गुसाईं का भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष प्रदीप रावत ने कहा कि संगठन को फिर से नई ऊर्जा के साथ मजबूत करने का समय है। जनता का विश्वास, सम्मान और अधिकार वापस दिलाना ही कांग्रेस का पहला लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अधिक सीटें जीतकर प्रदेश में अपनी सरकार बनाएगी। इसके अलावा अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग भी दोहराई गई। संचालन नवीन भंडारी और विनोद जयाड़ा ने किया। इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख कनकपाल सिंह परमार, महावीर सिंह रावत, सुपल दास, विजयपाल सिंह रावत, पवन पंवार, अनुज रावत, लोकेश चौहान, कविता जोगेला, मधु रावत आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें