ब्लॉक के देवीसौड़ तुल्याड़ा क्षेत्र में मां भुवनेश्वरी शरदोत्सव मेले का आयोजन किया गया। पहली बार आयोजित किए जा रहे इस मेले का यमुनोत्री विधायक केदार रावत व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण ने विधिवत शुभारंभ किया।
मेले का शुभारंभ करते हुए उन्होंने कहा कि मेले थौले पर्वतीय संस्कृति का प्रमुख अंग हैं। यह मेले ग्रामीणों को मनोरंजन व मेल मिलाप के अवसर प्रदान करते हैं। साथ ही ग्रामीण परंपराओं व संस्कृति को बढ़ावा देने में भी महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। ऐसे में सभी लोगों खासकर युवाओं को मिलकर इस प्रकार के मेलों को बढ़ावा देना चाहिए। ताकि हमारी संस्कृति व परंपराओं को संरक्षित किया जा सके। उन्होंने इस मेले को वृहद स्वरूप प्रदान करने के लिए हरसंभव सहयोग देने का भरोसा भी दिया। मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष शशिप्रकाश मिश्रा ने सभी अतिथियों व ग्रामीणों का आभार प्रकट किया। मेले के शुभारंभ अवसर पर घनश्याम नौटियाल, प्रमिला देवी, भूपेंद्र कुमार, भगवती प्रसाद नौटियाल, भाग्यान दास, किशन सिंह चौहान, बालकराम नौटियाल, पूनम रमोला, संगीता सेमवाल, नत्थी नौटियाल, विनोद डोभाल आदि लोग मौजूद रहे।