फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा कर्मियों के समर्थन में की ब्लाक कार्यालय में तालाबंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
नियमितीकरण व समायोजन की मांग को लेकर हड़ताल पर डटे मनरेगा कर्मचारियों के समर्थन में ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने ब्लाक कार्यालय में तालाबंदी कर प्रदर्शन किया। उन्होंने मनरेगा कर्मचारियों की मांगों के शीघ्र समाधान करने की मांग की।
विज्ञापन

मनरेगा कर्मचारी हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर ग्रेड पे के साथ नियमितीकरण व समायोजन की मांग को लेकर एक पखवाड़े से हड़ताल पर हैं। शुक्रवार को उनके समर्थन में ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने विकासखंड कार्यालय पहुंचकर तालाबंदी करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रधान संघ चिन्यालीसौड़ ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को ज्ञापन प्रेषित कर मनरेगा कर्मचारियों की समस्याओं के निस्तारण की मांग उठाई। प्रदर्शन करने वालों में प्रधान संघ अध्यक्ष कोमल राणा, प्रमुख बंदना सोनी, जेष्ट प्रमुख कुलदीप राणा, कनिष्ठ प्रमुख उर्मिला देवी, अमोल महर, सुंदर लाल, शिवराज बिष्ट, सुरेंद्र पाल, रोशनी रांगड़, बिशन केटवाल, बीरचंद डोटियाल, अनिल उवियाल, धन सिंह पंवार, रजनी, रीना, विशन लाल, विकास भंडारी, जगमोहन आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें