फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तरकाशी जनपद में स्थानीय उत्पादों को मिलेगा बढावा

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद के स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन ने कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए उद्योग विभाग के हिमाद्रि कांप्लेक्स को नया रूप दिया जा रहा है। यहां ऊन, काष्ट व रिंगाल के उत्पादों के लिए नए लुक के साथ बेहतर स्थान उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही इन उत्पादों के निर्माण की प्रक्रिया भी पर्यटकों को दिखाई जाएगी।
विज्ञापन

जनपद में बड़ी संख्या में कारीगर ऊन, काष्ट व रिंगाल के उत्पादों के निर्माण का कार्य करते हैं, जिससे इन कारीगरों की आजीविका चलती है। अब प्रशासन इन उत्पादों व इनसे जुड़े कारीगरों को और अधिक बढ़ावा देने जा रहा है। जिसके लिए जनपद मुख्यालय में उद्योग विभाग के हिमाद्रि कांप्लेक्स को पहाड़ी शैली में नया रूप दिया जाएगा। इसके लिए प्रांतीय खंड ने करीब 70 लाख की डीपीआर तैयार कर शासन को भेज दी है। हिमाद्रि कांप्लेक्स को पहाड़ी शैली में बेहद आकर्षक रूप दिया जाएगा। साथ ही ऊन, रिंगाल व काष्ठ के उत्पादों को प्रदर्शित कर बेचने के लिए नए बेहतर लुक के साथ स्थान उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा यहां पर्यटक कारीगरों को इन स्थानीय उत्पादों को बनाते हुए भी देख सकेंगे।
- स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए योजना तैयार की गई है। इसी के तहत उद्योग विभाग के हिमाद्रि कांप्लेक्स को नए आकर्षक स्वरूप में तैयार किया जाएगा। स्थानीय उत्पादों के कारीगरों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। मयूर दीक्षित, डीएम उत्तरकाशी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें