फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: कमलेश्वर मंदिर को सड़क से जोड़ा जाए

Thu, 22 May 2025 04:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
रवांई घाटी के कमलेश्वर मंदिर के जीर्णोंद्धार में आ रही है दिक्कत
विज्ञापन

पुरोला। रवांई घाटी के कमलेश्वर मंदिर के जीर्णोद्धार और मंदिर तक सड़क निर्माण की मांग को लेकर बैठक आयोजित की गई, जिसमें कहा गया कि सड़क नहीं होने के कारण मंदिर में विकास कार्य नहीं हो पा रहे हैं। उन्होंने प्रशासन और वन विभाग से जल्द कार्रवाई करने की मांग की।
तहसील सभागार में कमलेश्वर मंदिर समिति के अध्यक्ष बृजमोहन चौहान की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें मंदिर के जीर्णोद्धार और मंदिर तक सुगम सड़क मार्ग की आवश्यकता पर विचार-विमर्श किया गया। मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष डॉ. राधेश्याम बिजल्वाण और वर्तमान अध्यक्ष बृजमोहन चौहान ने विधायक दुर्गेश्वर लाल से इस संबंध में कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पुरोला मुख्यालय से लगभग 10 किमी की दूरी पर जरमोला क्षेत्र में स्थित पौराणिक शिव मंदिर रवांई क्षेत्र के जौनपुर, बनाल, ठकराल पट्टी सहित मोरी से बगांण क्षेत्र का एकमात्र प्रसिद्ध शिव मंदिर है। इसके बावजूद सड़क नहीं होने के कारण मंदिर में किसी प्रकार का विकास कार्य नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

विधायक दुर्गेश्वर लाल ने कमलेश्वर मंदिर में विधायक निधि से सुलभ शौचालय निर्माण की घोषणा की। उन्होंने कहा कि मंदिर के लिए सड़क निर्माण के लिए जल्द ही संबंधित विभागों के साथ मिलकर कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी। इस मौके पर आलोक बिजल्वाण, लोकेंद्र कंडियाल, अर्जुन रावत, शंभू प्रसाद, मोहब्बत नेगी, बलदेव रावत, पवन नौटियाल, रामचन्द्र पंवार, सरदार सिंह रावत, गोपाल सिंह चौहान, रमेश बिजल्वाण और जयराम चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें