डीएम मयूर दीक्षित व एसपी प्रदीप राय ने संयुक्त रूप से विधानसभा चुनाव को लेकर जनपद के विभिन्न मतदान केंद्रों व शराब की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मतदान केंद्र जो विद्यालयों में बने हैं कि दीवारों पर प्रत्याशियों के चुनाव चिह्न से मेल खाते प्रतीक चिह्नों को तत्काल हटाने के निर्देश दिए गए।
सोमवार को डीएम व एसपी ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय बसुंगा, डुंडा बाजार, राबाइंका डुंडा का स्थलीय निरीक्षण का मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उत्तरकाशी व डुंडा की शराब की दुकान के निरीक्षण में किसी प्रत्याशी के दबाव में पर्ची लेकर शराब का विक्रय नहीं करने निर्देश दिए। साथ ही दुकानों में सीसीटीवी लगाने के निर्देश दिए।