फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भकड़ा एकादश के नाम रहा उद्घाटन मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
देवीधार डुंडा पट्टी प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता सीजन-2 का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर प्रीमियर लीग का उद्घाटन मैच भकड़ा एकादश के नाम रहा।
विज्ञापन

देवीधार डुंडा में पट्टी प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मण सिंह परमार ने किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। रविवार को क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला मैच सिंगुणी इलेवन व भकड़ा इलेवन के बीच खेला गया, जिसमें सिंगुणी ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 130 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुये भकड़ा एकादश ने निर्धारित 12 ओवर में 131 रन बनाकर जीत हासिल की। आयोजन समिति के मुख्य संयोजक संदीप गोस्वामी ने बताया कि प्रतियोगिता में क्षेत्र की 10 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। विजेता टीम को 15 हजार व उप विजेता टीम को 7100 रुपये का नकद पुरस्कार और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें