फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार की गलत नीतियों से बढ़ी महंगाई : गौड़

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश गौड़ ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों से बढ़ी महंगाई ने आम आदमी की दीवाली को फीका कर दिया है। पेट्रोल-डीजल से लेकर रसोई गैस, सरसों के तेल और सब्जियों के दिनोंदिन आसमान छूते भाव ने घर का बजट बिगाड़ दिया है।
विज्ञापन

सोमवार को शहर अध्यक्ष व मीडिया कॉर्डिनेटर पीसीसी दिनेश गौड़ ने प्रेस को विज्ञप्ति जारी कर महंगाई के मुद्दे पर भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि काले धन वापस लाने का एलान करने वाली भाजपा सरकार जनता को लूटने का कार्यक्रम चला रही है। साढ़े चार साल में पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस के दाम में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने आम जनता पर रहम करने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें