फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: वेशभूषा प्रतियोगिता में अपेक्षा रहीं प्रथम स्थान

Fri, 26 Dec 2025 05:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। सौरभ फाउंडेशन की ओर से जसपुर गांव में युवाओं के साथ शीतकालीन वस्त्र दान अभियान और युवा महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। इसमें वेशभूषा प्रतियोगिता में अपेक्षा प्रथम स्थान पर रही।
विज्ञापन

भटवाड़ी ब्लॉक के जसपुर गांव में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य ज्योति राणा और फाउंडेशन के संरक्षक अनुज ब्रह्मचारी ने किया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य ज्योति राणा ने फाउंडेशन के कार्यों की सरहाना की। फाउंडेशन के संरक्षक अनुज ब्रह्मचारी ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल जरूरतमंदों को सर्दी से राहत प्रदान करना था।
वेशभूषा प्रतियोगिता में अपेक्षा प्रथम स्थान पर रही। शंखनाद प्रतियोगिता में शिवम प्रथम स्थान पर रहा। पेंटिंग में निशा गुसाईं प्रथम स्थान पर रही। इस दौरान सौरभ फाउंडेशन के अध्यक्ष आकाश भट्ट ने बताया कि फाउंडेशन की ओर से लगातार सामाजिक कार्यों में सक्रियता से काम कर रहा है। इस मौके पर जसपुर गांव की प्रधान संतोषी भट्ट, कनिष्ठ प्रमुख योगेश डंगवाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य अमित बलूनी, राजेंद्र राणा, आनंदी नौटियाल, विनय मोहन चौहान, शुभम चमोली, आयुष बिष्ट, आकाश भट्ट आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें