फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फ हटाकर बीआरओ ने सुचारु किया यातायात

Tue, 09 Feb 2016 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
विज्ञापन
विज्ञापन
उपला टकनौर क्षेत्र में बर्फबारी के चलते ठप हुई विद्युत एवं दूरसंचार व्यवस्था भी मंगलवार को सुचारु हो गई है। दो दिनों से जिले में चटक धूप के चलते बीते रविवार को पड़ी बर्फ पिघल चुकी है।
विज्ञापन


बीआरओ ने गंगोत्री हाईवे पर यातायात बहाल कर दिया है। उपला टकनौर क्षेत्र में बर्फबारी के चलते ठप हुई विद्युत एवं दूरसंचार व्यवस्था भी मंगलवार को सुचारु हो गई है।


रविवार को हुई भारी बर्फबारी से यमुनोत्री एवं गंगोत्री हाईवे समेत कई सड़कें ऊंचाई वाले स्थानों पर अवरुद्ध हो गई थी। यमुनोत्री हाईवे सहित अन्य सड़कों पर सोमवार को ही यातायात बहाल कर लिया गया था।
विज्ञापन


बीआरओ ने भी सुक्की टॉप और भैरोंघाटी आदि स्थानों पर जमा बर्फ साफ कर गंगोत्री तक हाईवे पर यातायात बहाल कर लिया है। आजकल बीआरओ गंगोत्री क्षेत्र में सड़क का चौड़ीकरण कार्य करा रहा है।

बीआरओ के कमान अधिकारी मेजर एसएस रॉय ने बताया कि फिलहाल गंगोत्री तक वाहनों की आवाजाही सुचारु है। बीते रविवार को हुई बर्फबारी से उपला टकनौर के हर्षिल, धराली, मुखबा आदि गांवों की विद्युत आपूर्ति तथा दूरसंचार सेवा भी ठप पड़ गई थी। मंगलवार को ये सेवाएं भी बहाल होने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें