फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाई निम की 50वीं वर्षगांठ

Sat, 14 Nov 2015 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
विज्ञापन
विज्ञापन
नेहरू पर्वतारोहण संस्थान की 50वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनायी गई। निम के गौरवशाली इतिहास की यादों को साझा करने के लिए संस्थान के चार पूर्व प्रधानाचार्य भी यहां पहुंचे।
विज्ञापन


इस अवसर पर बेसिक कोर्स के दीक्षांत समारोह के साथ ही रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया।
शनिवार को निम की स्थापना के 50 साल पूरा होने पर संस्थान में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।

सुबह संस्थान में स्थित पं. जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजली दी गई। संस्थान के पूर्व प्रधानाचार्य एयर वाइस मार्शल (से.नि.) एके भट्टाचार्य, कर्नल (से.नि.) अजीत दत्त, मेजर (से.नि.) केएस धामी तथा कर्नल आईएस थापा भी समारोह में पहुंचे।

निम के प्रधानाचार्य कर्नल अजय कोठियाल ने संस्थान की 50 वर्ष की उपलब्धियों तथा भविष्य के योजनाओं के बारे में बताया। दोपहर बाद 240वें बेसिक कोर्स के समापन पर दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया।
विज्ञापन


इसमें 112 प्रशिक्षु शामिल थे, जिसमें आठ प्रशिक्षु आस्ट्रेलिया, अमेरिका, इंग्लैंड और इटली के थे। दीक्षांत पर प्रशिक्षुओं का बैज अलंकरण किया गया।

शाम को निम ऑडिटोरियम में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर निम के रजिस्ट्रार जीएस बिष्ट, मुख्य प्रशिक्षक रणवीर सिंह, विशाल रंजन, जगमोहन सिंह रावत, दिगंबर सिंह, जेपी रयाल, जितेंद्र नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें