फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: होटल एसोसिएशन ने सिलिंडर के दाम बढ़ाने पर जताई नाराजगी

Fri, 01 May 2026 06:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
- यात्रा सीजन के दौरान विशेष राहत दिए जाने की मांग उठाई
विज्ञापन

उत्तरकाशी। केंद्र सरकार की ओर से कॉमर्शियल गैस सिलिंडरों के दामों में लगभग हजार रुपये की भारी बढ़ोतरी किए जाने पर उत्तरकाशी होटल एसोसिएशन ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। एसोसिएशन का कहना है कि यह निर्णय ऐसे समय में लिया गया है जब चारधाम यात्रा अपने चरम पर है। एसोसिएशन ने मांग की है कि बढ़े हुए दामों को तत्काल वापस लिया जाए।
विज्ञापन

एसोसिएशन से जुड़े पदाधिकारियों का कहना है कि पहले से ही गैस सिलिंडरों की आपूर्ति सीमित बनी हुई है। ऐसे में सरकार का यह कदम सही नहीं है। एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेंद्र मटूड़ा का कहना है कि चारधाम यात्रा मार्ग पर स्थित छोटे होटल, ढाबे, रेस्टोरेंट और रिजॉर्ट पूरी तरह कॉमर्शियल गैस सिलिंडरों पर निर्भर हैं। उन्होंने कहा कि इस बढ़ोतरी का सीधा असर पर्यटन उद्योग पर पड़ेगा। होटल संचालकों को मजबूरन खाने-पीने की वस्तुओं के दाम बढ़ाने पड़ेंगे जिससे यात्रियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री जैसे दुर्गम धामों में पहले ही परिवहन और पैदल मार्ग से सामान पहुंचाना चुनौतीपूर्ण और महंगा होता है। ऐसे में गैस सिलिंडर के दामों में वृद्धि स्थिति को और मुश्किल बना देगी। होटल एसोसिएशन ने सरकार से मांग की है कि बढ़े हुए दामों को तत्काल वापस लिया जाए और यात्रा सीजन के दौरान विशेष राहत दी जाए ताकि पर्यटन व्यवसाय और श्रद्धालुओं दोनों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें