फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: दानवीर कर्ण संघ नाम से किसान उत्पादक संगठन बनाने पर चर्चा हुई

Thu, 30 Apr 2026 06:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरोला। मोरी विकासखंड में भेड़-बकरी पालने वाले किसानों के लिए एक अहम बैठक हुई। बैठक में दानवीर कर्ण संघ नाम से किसान उत्पादक संगठन बनाने पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक में कई अधिकारी और बड़ी संख्या में पशुपालक शामिल हुए। पशुपालकों को बताया गया कि एफपीओ बनने से किसान मिलकर अपने उत्पाद जैसे ऊन और मांस बेच सकेंगे और उन्हें बेहतर दाम मिलेंगे। विशेषज्ञों ने किसानों को सरकारी योजनाओं, बाजार से जुड़ने के तरीके और आधुनिक पशुपालन की जानकारी भी दी। साथ ही यह तय हुआ कि संगठन को चलाने के लिए 11 सदस्यों की एक समिति बनाई जाएगी। पशुपालकों ने अपनी समस्याएं भी रखीं। उन्होंने पशुओं के बीमा, बेहतर बाजार व्यवस्था और अपने उत्पादों के सही दाम की मांग की। बैठक में उत्तराखंड सहकारिता सलाहकार सुरेश कप्रवाण, खंड विकास अधिकारी मोरी शशी भूषण बिंजौला, रवाई भेड़-बकरी पालक संघ के अध्यक्ष त्रेपन सिंह रावत, सुरेश कप्रवाण आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें