राजकीय महाविद्यालय में बीएससी की कक्षाएं शुरू करने की क्षेत्र के युवाओं की मांग नए शिक्षा सत्र में पूरी होने की उम्मीद है। शनिवार को विश्वविद्यालय की पैनल टीम ने यहां पहुंचकर महाविद्यालय में व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए वर्ष 1991-92 में राजकीय महाविद्यालय की स्थापना हुई थी। तब से यहां कला संकाय की कक्षाएं चल रही है। अभी तक आईटीआई छात्रावास के कुछ कक्षों में संचालित महाविद्यालय के भवन का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। कई सालों से क्षेत्र के युवा यहां विज्ञान संकाय की कक्षाएं शुरू करने की मांग कर रहे थे। शनिवार को विवि से आई पैनल टीम ने महाविद्यालय में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्राचार्य प्रो. आरएस असवाल ने बताया कि छह सदस्यीय पैनल टीम में डा. जेएस रजवार, वीएस बिष्ट, विरेंद्र जोशी, डा. केएस रावत एवं डा. हेमंत परमार शामिल थे।