फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: झुमा रे डालिए... की धुन पर झूमे दर्शक

Sat, 06 Dec 2025 04:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
जीतू बगड्वाल नृत्य नाटिका का मंचन रहा आकर्षण का केंद्र
विज्ञापन

पालिका की ओर से आयोजित त्रिवेणी कौथिग में रही हिमाचली गायक विक्की, बॉलीवुड गायक पंकज की धूम
नई टिहरी। नगर पालिका की पहल पर आयोजित त्रिवेणी कौथिग की पांचवीं सांस्कृतिक संध्या हिमाचली गायक विक्की चौहान और बॉलीवुड सिंगर पंकज शर्मा के नाम रही। गढ़भूमि सांस्कृतिक एवं नाट्य कला मंच के कलाकारों ने जीतू बगड्वाल नृत्य नाटिका की शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों को भावविभोर किया।
बौराड़ी स्टेडियम में शुक्रवार को आयोजित सांस्कृतिक संध्या का लोनिवि के अधीक्षक अभियंता कमल सिंह नेगी ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत को बचाए रखने के लिए थौला, मेला और कौथिग होने बहुत जरूरी है। यह आयोजन मनोरंजन के साथ ही हमारी सांस्कृतिक विरासत को संयोजन का भी काम करते हैं।
विज्ञापन

हिमाचली लोक गायक विक्की चौहान ने झुमके-झुमके, सही पकड़े हैं, एलपी गाड़ी मा, चमचमादें दांडू, डाली झुमा, झुमा रे डालिए,नीरू चली घुमदी, हाय सोनाल्टी सुनीता सहित कई गीत गाए।
बॉलीवुड सिंगर पंकज शर्मा ने बदन पे सितारे लपेटे हुए, गुलाबी आंखें, यमला पगला दिवाना... की प्रस्तुति दी। हिमाचली मॉडल प्रेरणा नेगी, रितिका चंदेल आदि ने भी प्रस्तुति दी। इसके साथ ही गढ़ भूमि सांस्कृतिक एवं नाट्य कला मंच के कलाकारों ने जीतू बगड्वाल नृत्य नाटिका का मंचन किया। जीतू बगड्वाल की वीरगाथा, प्रेम कहानी, बांसुरी की धुन, संकट में उनके परिवार समेत कई आकर्षक प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज ढुंगीधार, मोलधार, केंद्रीय विद्यालय, ऑल सेंट कान्वेंट स्कूल, एनटीआईएस, डीकेजी के छात्र-छात्राओं, नंदौर ग्रुप और देवभूमि देवास ग्रुप के कलाकारों ने भी प्रस्तुति दी। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मोहन सिंह रावत, प्रतापनगर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रदीप चंद रमोला, नागरिक मंच के अध्यक्ष सुंदर लाल उनियाल, नीलम राणा, सुमेर सिंह कैंतुरा, व्यापार मंडल के अध्यक्ष भगवान सिंह रावत, कमल सिंह महर, उम्मेद सिंह नेगी, भगवान चंद रमोला, नवीन सेमवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें