उत्तरकाशी के कलक्ट्रेट ऑडिटोरियम में बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित कार्यशाला में उपस्थित कामक
- फोटो : UTTER KASHI
महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से माहवारी स्वच्छता एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें महिलाओं को माहवारी के दौरान स्वच्छता व सावधानियों के बारे में जानकारी दी गई।
जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में स्थित सभागार में कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रज्ञा दीक्षित ने कहा कि यह कार्यशाला प्रत्येक महिला के लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगी। कामकाजी महिलाओं के लिए तो अत्यंत महत्वपूर्ण रहेगी। सिरोना फाउंडेशन की डा. सुनीता बुद्धिराज व डा. जूही गर्ग ने महिलाओं को स्वास्थ्य व स्वच्छता के संबंध में जानकारी दी। कार्यक्रम में जिला बाल विकास अधिकारी नीतू फुलारा भी मौजूद रही।