फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरीश व धामी को दिया गंगोत्री से चुनाव लड़ने का न्योता

विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत व वर्तमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को गंगोत्री विधानसभा सीट पर आप के सीएम प्रत्याशी अजय कोठियाल का मुकाबला करने के लिए आमंत्रित किया है। आप पदाधिकारियों का कहना है कि जीत निश्चित ही आप पार्टी की होगी।
विज्ञापन

मंगलवार को आप की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पुष्पा चौहान ने पार्टी कार्यालय में पत्रकार वार्ता में कहा कि गंगोत्री विधानसभा सीट पर कांग्रेस का अंतर्कलह साफ दिख रहा है। कांग्रेस गुटों में बंटी हुई नजर आ रही है। कांग्रेस के एक धड़े ने प्रदेश अध्यक्ष को पत्र भेज पूर्व सीएम हरीश रावत को यहां से चुनाव लड़ने के लिए आमंत्रित किया है। चौहान ने कहा कि आप पार्टी पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत व वर्तमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को गंगोत्री विधानसभा सीट पर कर्नल कोठियाल से सीधा मुकाबला करने के लिए आमंत्रित कर रही है। पत्रकार वार्ता में प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र बुटोला, प्रदेश सैनिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष तेजपाल सिंह नेगी, कुशाल गुसाईं आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें