फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजाद मैदान के सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
पालिका प्रशासन ने आजाद मैदान के सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण किया। पालिका ने करीब 32 लाख की लागत से यहां सौंदर्यीकरण कार्य किया है। पालिका का कहना है कि मैदान को और भव्य रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन

मंगलवार को पालिकाध्यक्ष व सभासदों ने आजाद मैदान में किए गए सौंदर्यीकरण कार्यों का लोकार्पण किया। पालिका की ओर से मैदान में हरी घास लगाने के साथ ही गेटों की मरम्मत की गई है। इसके अलावा मैदान में विद्युत व्यवस्था भी की गई है। पालिकाध्यक्ष रमेश सेमवाल ने बताया कि अभी मैदान में दर्शक दीर्घा का निर्माण भी किया जाना है। मैदान को और भव्य रूप दिया जाना है। लोकार्पण कार्यक्रम में पालिका सभासद सविता भट्ट, कविता जोगेला, देवराज बिष्ट, अजीत गुसाईं, बुद्घि सिंह राणा, मनोज शाह, महावीर चौहान, देवेंद्र चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें